मंड़ीपखोल गुफा में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, दूरदराज से दर्शन करने पहुंच रहे लोग

खैरागढ़ : गंडई में ऐतिहासिक मंड़ीपखोल गुफा का दर्शन करने सोमवार को दिन भर सैलानीयों की भीड़ उमड़ी रही। तेज गर्मी और उमश के बीच सैलानियों के हौसला देखने लायक रहा। गुफा का आनंद लेने युवक के साथ युवतियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। जंगल के उबड़, खाबड़ रास्ता और नदी पार कर गुफा बड़ी संख्या में लोग देखने पहुचें।

साल में केवल एक दिन के लिऐ गुफा का द्वार खुलने पर गुफा घुमने बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते है। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा सहित मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के हजारों सैलानियों ने गुफा घुमने का आनंद लिया। तथा इसके रहस्य को समझने का भी प्रयाश किया। सोमवार को ठाकुरटोला राज परिवार के रोहित पुलस्त्य, एवं स्थानीय जनप्रतिनियों के अगुवाई में गुफा का द्वार आम लोगों के लिऐ खोला गया। तथा गुफा के अंदर स्थित शिवलिंड़ की विधि विधान के साथ पुजा अर्चना कर खुशहाली का कामना किया गया।

मंड़ीपखोल गुफा पहुचने से पहले नदी के समीप रास्ते में सुबह मधुमखियों के झुंड़ ने सैलानियों पर धावा बोल दिया था। जिससे दर्जन भर से अधिक लोगों को मधुमखियों ने काट लिया। जिसमें से दो तीन लोग बहुत बुरी तरह से घायल हो गयें थे। जिन्हे नजदीक के चिकित्सालय लेजाकर उपचार कराया गया। मधुमखियों के चलते इस मार्ग से कुछ देर तक आवागमन में विराम लगा रहा। फिर कुछ देर बाद मधुमखियों के शांत होने पर सैलानियों का भीड़ आना शुरु हुआ।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *