सीएम की युवाओं को बड़ी सौगात, बेरोजगारी भत्ते की पहली किस्त की जारी

 रायपुर :  आज सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 30 अप्रैल को राज्य के 70 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 17.50 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन अंतरित कर दी है।

सीएम ने 1 अप्रैल को किया था ऐलान

बता दें सीएम भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2023 को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया गया है। योजना के तहत अब तक 70 हजार युवाओं का बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर एक लाख 27 हजार लोगों द्वारा आवेदन किया जा चुका है।

योजना का उद्देश्य

बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रूपए सीधे आवेदकों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की गई। योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिमाह 2,500 रूपए का भत्ता देने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना है। बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। योजना के लिए आवेदन किए जाने वाले वर्ष के 1 अप्रैल को आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *