कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एसटीएफ ने मेरठ में किया ढेर

उत्तर प्रदेश। कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना उर्फ अनिल नागर को यूपी एसटीएफ ने मेरठ में मुठभेड़ में मार गिराया है। दुजाना 10 अप्रैल को जमानत पर बाहर आया था। जेल से रिहा होते ही उसने गौतमबुद्ध नगर में अपने खिलाफ गवाही दे रहे लोगों को धमकियां दी थीं। एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके चलते उसकी तलाश शुरू की।

दुजाना पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 60 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं। इसमें दुजाना के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती और उगाही जैसे संगीन मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। दिल्ली और यूपी की पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

दुजाना की कुख्यात माफिया सुंदर भाटी और उसके गैंग से रंजिश रही है। इस रंजिश में कई हत्याएं हो चुकी हैं। साल 2012 में दुजाना और उसके गैंग ने सुंदर भाटी और उसके करीबियों पर AK-47 राइफल से हमला किया था। ये दोनों गैंग सरकारी ठेकों, सरिया की चोरी और टोल के ठेकों को लेकर अक्सर आमने-सामने आते रहे हैं। यही वजह थी कि पुलिस दुजाना को जब पेशी पर लेकर कोर्ट जाती थी तो उसे बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाती थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *