शौच के लिए गई युवती से तीन युवकों ने किया गैंगरेप

छपरा जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है जहां खेत में शौच के लिए गई युवती को तीन युवकों ने अगवा कर उसे घाट उठा ले गए। जहां तीनों युवकों ने युवकी के साथ गैंगरेप किया।जिसके बाद युवकी को धमकी देकर वहां से फरार हो गए।जिसके बाद घर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन ने थाने में FIR दर्ज करवाई। वहां से युवती को मेडिकल टेस्ट के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

छपरा जिले में खेत में शौच के लिए गई युवती को अगवा करके तीन मनचले युवकों द्वारा गेगरैप की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे खेत में लड़की शौच करने के लिए गई थी, जहां से वापस आने के दौरान तीन मनचले युवक उसको जबरन उठा कर घाट की ओर ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद युवकों ने पीड़िता से कहा की अगर वो इस बात की जानकारी किसी को देगी, उसे जान से मार दिया जाएगा, धमकी देकर युवक वहां से फरार हो गये।

जिसके बाद पीड़िता घर पहुंच कर इस घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। जिसके बाद परिवार वाले उसे लेकर थाना पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल टेस्ट के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं बनियापुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद तीनों युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *