अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी से पूछा – आतंकियों का पक्ष लेकर क्‍या हासिल हो रहा

The Kerala Story की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती लोकप्रियता के बीच कई राज्यों में इस फिल्म को विरोध भी देखने को मिल रहा हैं। इसी बीच बंगाल की ममता सरकार ने इस फिल्म( The Kerala Story ) पर बैन लगा दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला।

बंगाल जैसा राज्य फिल्म को बैन करके बहुत बड़ा अन्याय कर रहा है

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, बंगाल जैसा राज्य फिल्म को बैन करके बहुत बड़ा अन्याय कर रहा है। वहां अभी एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या हुई, इस पर तो ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलती, लेकिन फिल्म को बैन कर रही हैं। उन्होंने आगे सीएम ममता से पूछा कि, क्या मिल रहा है आपको ऐसे आतंकवादी संगठन के साथ खड़े होकर उनकी सोच को बढ़ावा देने पर?

जो फिल्म का विरोध कर रहे हैं वो राजनीतिक कारणों से कर रहे हैं

भारतीय जनता पार्टी के दिगग्ज नेता और केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति का ये खेल भारत की बेटियों की जिदगी की बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, जो इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं वो राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के लोग जब खुद सत्ता में थे तब कुछ और कहते थे और अब इसे झूठ और प्रोपेगेंडा बता रहे हैं।

यह फिल्म एक नए प्रकार के आतंकवाद को उजागर करती है

वहीं फिल्म द केरल स्टोरी देखने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस समेत सारे विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, यह फिल्म एक नए प्रकार के आतंकवाद को उजागर करती है। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, द केरल स्टोरी उस जहरीले आतंकवाद को उजागर करती है, जो कि एक नए प्रकार का है। जो बिना गोला-बारूद का है। इस तरह के आतंकवाद का किसी राज्य या धर्म से कोई संबंध नहीं है।

ये वही चेहरे है, जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स की आलोचना की थी

वहीं फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने द केरल स्टोरी को लेकर कहा हैं कि, ये वही चेहरे हैं जो ऐसी फिल्मों का विरोध कर रहे हैं और उन्हें हर जगह देखा जा सकता है। चाहे CAA का विरोध हो या शाहीन बाग का विरोध या जेएनयू का विरोध हो। ये वही चेहरे है, जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स की आलोचना की थी। अनुपम खेर ने आगे कहा कि, मैंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे खुशी है कि, लोग ऐसी फिल्में बना रहे हैं जो वास्तविकता के करीब हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *