युवा कांग्रेस महासचिव शेखर साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़िया बघेल सरकार की योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार

रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुल्लू में आज आरंग युवा कांग्रेस महासचिव शेखर साहू के नेतृत्व में गुल्लू कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, राजीव युवा मितान क्लब तथा बूथ अध्यक्षों के द्वारा छत्तीसगढ़िया भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

युवा कांग्रेस महासचिव शेखर साहू ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य की पूरे देश में एक अलग पहचान है, छत्तीसगढ़िया सरकार ने हर वर्ग की जनता के लिए काम किया है, चाहे किसानों की कर्जा माफी हो, 2500 से अधिक की कीमत पर धान खरीदी हो , मां कौशल्या धाम का निर्माण हो , राम वन गमन पथ का विकास हो , गौ माता का संरक्षण हो , प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल का मुद्दा हो, श्रमिक मजदूर के लिए अनेकों योजनाएं चल रही है जिसका तोड़ भारतीय जनता पार्टी के पास नही है। इस कारण जनता को भ्रमित करने के लिए छलावा धरना प्रदर्शन कर रही है। चुनाव नजदीक है भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके छत्तीसगढ़िया सरकार को बदनाम करने में लग गई है।

आरंग के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहचान “विकास पुरुष” के नाम से है, जो काम भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने 15 सालो मे नही किया वो काम चार सालो में ही मंत्री डहरिया ने कर दिखाया है। आगे उन्होंने अपने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के फैलाए जा रहे झूठे प्रोपगेंडा से बचे , ग्राम गुल्लू में भी जो काम 15 साल में नहीं हुआ है वो काम चार साल में हुवा है। यहां की जनता और पूरे राज्य की जनता जागरूक है, आने वाले समय में जनता फिर से किसान हितैषी सरकार कांग्रेस सरकार को मजबूत करके फिर से कांग्रेस की सरकार बनायेगी।

इस दौरान युवा कांग्रेस महासचिव शेखर साहू, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष तेजेश्वर साहू, सोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र पारधी, बूथ अध्यक्ष अशोक साहू, सुरेश सोनवानी, जितेंद साहू, युवा कांग्रेस मिथलेश यादव, अनिल सोनवानी,विष्णु पटेल,जयंत लोधी, कौशल पटेल, सोहन ध्रुव, तुसार ध्रुव, तोमन धीवर, टिक्कू साहु, भूपेंद यादव, ईश्वर साहू, रवि साहू एवम अन्य कार्यकर्ता, ग्रामवासी मौजूद थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *