बढ़ गए पेट्रोल -डीजल के दाम, घर से निकलने से पहले जरूर चेक करें रेट

ग्‍लोबल मार्केट(global market ) में कच्‍चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों पर भी दिख रहा है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कई जगह बदलाव दिख रहा है।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 96.79 रुपये लीटर हो गया है. यहां डीजल भी 14 पैसे महंगा होकर 89.96 रुपये पहुंच गया है. इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे सस्‍ता होकर 96.26 रुपये लीटर पहुंच गया है. यहां डीजल 30 पैसे गिरकर 89.96 रुपये लीटर पहुंच गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 14 पैसे गिरकर 96.33 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल का रेट भी 13 पैसे गिरा और कीमत 89.53 रुपये लीटर बिक रहा है

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब बढ़कर 76.79 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 72.96 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *