Google Analytics —— Meta Pixel Skip to content

नंदकुमार साय को लेकर सीएम बघेल का बयान इस टिकट के दावेदार…

बलरामपुर . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बलरामपुर जिले के प्रवास पर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के बेटे की शादी समारोह में शामिल हुए और उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, पारसनाथ राजवाड़े, छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन के चेयरमेन प्रीतम राम और झारखण्ड के जल संसाधन मंत्री मिथलेश ठाकुर सम्मिलित हुए। देखिए वीडियो-

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। सीएम ने विधानसभा चुनाव 2023 में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि, हम सब साथ है और मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसी को कम आंकना उचित नहीं है। यही नहीं मुख्यमंत्री से हालिया दिनों में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले कद्दावर आदिवासी नेता नंदकुमार साय के सम्बंध में प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वे पार्टी में नए हैं और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने का फैसला हाइकमान के कार्यक्षेत्र में है। सीएम ने टिकट के मसले पर कहा कि काम करने वालों का टिकट बरकरार रहेगा।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *