15 लोग घायल, 1 की हालत गंभीर…चौथिया से आ रही बस हुआ हादसे का शिकार

बालोद। जिले में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आयी है. बस से धमतरी से निसाद (कृदत ) परिवार के लोग चौथिया गए थे. जहां से दुर्ग वापसी के दौरान बस कचान्दूर नाले के समीप पलट गई. पूरी घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.

घटनास्थल पर ही एक निवास करने वाले व्यक्ति की माने तो घटना के बाद भारी जोर-जोर से आवाज की आहट सुनकर दरवाजा खोल घटनास्थल पहुंचे। बाल्टी से पानी लेकर लोगों को पिलाया।

प्राप्त जानकारी अनुसार बीती देर रात लगभग एक बजे एक बस दुर्ग की ओर से आ रही थी। तभी कचांदुर नाले के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीबन 50 से 60 लोग सवार थे। जिसमें 15 लोगों को चोटें आई है, इसमें एक 56 वर्षीया महिला गंभीर है। जिसे रेफर किया गया हैं।

बस के पलटने और लोगों की चीख-पुकार से आसपास के लोग भी घरों से बाहर आकर घायलों की मदद करने में जुट गए। बस के कांच को तोड़ने के बाद कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 वाहन की मदद से सभी को अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुची और आगे की कार्यवाही में जुट गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *