केंद्रीय कर्मचारियों के लिए के लिए खुशखबरी है। जुलाई में इनको एक साथ दो-दो तोहफे मिल सकते हैं। जुलाई में पहला तोहफा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का हो सकता है तो दूसरा फिटमेंट फैक्ट में इजाफे का। केंद्रीय कर्मचारियों की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार जुलाई में फिटमेंट फैक्ट में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।
केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 फीसदी के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी।
बता दें आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।
न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 26000 रुपये करने की मांग
फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। इस बार अगर फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी होती है तो न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 26000 रुपये हो जाएगा।











