खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट होने से मची अफरा-तफरी

पिथौरा : बसना शहर में बड़ा धमाका हो गया है, यहाँ मीना बाजार में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. मीना बाजार में काम कर रहे कर्मचारी खाना बना रहे थे. इस दौरान गैस पाईप में लीकेज होने की वजह से सिलेंडर आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. धमाके के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

बताया जा रहा है कि घटना स्थल से दो सौ मीटर दूर एक स्कूल भी है. गनीमत एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मीना बाजार में अगर शाम को ये हादसा होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *