रायपुर- ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत उरला बाना एवं गुमा के मुख्य मार्गो मे हो रही आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा तथा चाकू के नोक पर मोबाइल छिलटाई के विरोध मे कार्यवाही को लेकर उरला थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया । जिला प्रवक्ता संजय सोनकर ने मीडिया को बताया की उरला,बाना एवं गुमा के मुख्य मार्गो मे शाम होते ही असामाजिक तत्वों के द्वारा चाकू के नोक पर मोबाइल,पर्श छिलटाई तथा स्कैनिंग लगातार बढ़ रही है जिसके कारण ग्रामवासियों मे भय का मौहोल है,और लगातार अपराध बढ़ते जा रहा है जिसके विरोध मे ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष किशन साहू के नेतृत्व मे सैकड़ो शिवसैनिको द्वारा थाना का घेराव कर ज्ञापन दिया गया , जिसमे मुख्यरूप से खिलावन साहू जिला अध्यक्ष किशान सेना,रोहित विश्वकर्मा,आकिब खान,मोहित सिन्हा,हरिश साहू,सुजल शर्मा,दिनेश,जागेश्वर,कुश,नूतन एवं सैकड़ो शिवसैनिक उपस्थित हुए ।
2023-05-18











