लेट-लतीफी :यात्री हुए परेशान, मुंबई हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनें 12 से 15 घंटे लेट

रायपुर स्टेशन आने वाली ज्यादातर ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। मुंबई हावड़ा रूट पर चलने वाली एक दर्जन ट्रेनें 12 से 15 घंटे की देरी से आ रही हैं। गुरूवार की दोपहर रायपुर स्टेशन आने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह 11 बजे आएगी।

हावड़ा-मुंबई सहित कटनी, दिल्ली अन्य लाईनों से आने वाली ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बिगड़ गया है। बुधवार की शाम 4:10 बजे रानी कमलापति भोपाल स्टेशन रायपुर आने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस में सवार हुई। ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10 की देरी से छूटी थी।

कुछ प्रमुख ट्रेनें कितने घंटे आई लेट
आजाद हिंद एक्सप्रेस 15, दुरंतो एक्सप्रेस 11.40, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 9.10, बिलासपुर इंटरसिटी 8, हावड़ा मुंबई मेल 5.10,सारनाथ एक्सप्रेस 3.55, अमरकंटक एक्सप्रेस 3.50 और गोंडवाना एक्सप्रेस 2.30 घंटे की देरी से रायपुर पहुंची है।

स्टेशन से यात्रियों से खचा-खच भरा हुआ

गुरुवार को सुबह से ही स्टेशन से यात्रियों से खचा-खच भरा हुआ था, लेकिन ज्यादातर ट्रेनें लेट पहुंची, जिससे तेज गर्मी व उमस से बेहाल नजर आए, साथ ही गर्मी से राहत पाने ज्यादातर यात्री वेटिंग हाल में बैठकर ट्रेन का इंतजार करते दिखे। इस दौरान यात्रियों का कहना था कि इन दिनों शादी का मौसम होने के कारण आना-जाना बढ़ गया है, लेकिन ट्रेनों का लेट-लतीफी परिचालन से यात्रा में काफी दिक्कतें हो रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *