पखांजूर। कापसी वन परिक्षेत्र अंतर्गत हांकेर सर्किल के गोंडाहूर में नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ों को आग के हवाले कर दिया। पूरा मामला गोण्डाहुर थाना क्षेत्र का है ।
जहां माओवादियों ने 3 तेंदूपत्ता फड़ो को आग के हवाले कर दिया। वारदात के पास माओवादियों ने पर्ची भी फेंका है। इस पूरे घटना के बाद से लोग हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता के लिये जंगल जाने से कतरा रहे है।











