पशु पालन विभाग ने 2 अधिकारियों को किया सेवा से बर्खास्त, आर्थिक गड़बड़ी के चलते की कार्रवाई

कांकेर। छत्तीसगढ़ के पशु चिकित्सा विभाग के 2 अधिकारियों के ऊपर अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. इनका नाम डॉ. डीएस ध्रुव और डॉ. पीएल सरल है.

जानकारी के मुताबिक पशु चिकित्सा विभाग के सहायक संचालक और पशु चिकित्सक हुए सेवा से बर्खास्त की गई है. कांकेर जिले में पदस्थापना के दौरान वर्ष 2012 में आर्थिक गड़बड़ी हुई थी. तब दोनों अधिकारी भानुप्रतापपुर में पदस्थ थे. इस मामले में आर्थिक अपराध एवं अन्वेषण ब्यूरो द्वारा अपराध दर्ज किया गया था. बर्खास्त अधिकारी डॉ. डीएस ध्रुव वर्तमान में गरियाबंद में सहायक संचालक के पद पर थे. तो वहीं, डॉ. पी एल सरल कांकेर जिला मुख्यालय में पदस्थ थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *