BJP के केंद्रीय नेताओं के दौरे पर बोले CM भूपेश, राज्य के नेताओं का अता-पता नहीं, कमान ओम माथुर संभाले हुए है

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन दौरे पर जाने से पहले मीडिया से बात करहे कहा कि, आज सोशल मीडिया का प्रशिक्षण है, इसकी शुरुआत आज हो रही है। लगातार पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम कर रहे है। सीएम भूपेश ने कहा कि, अभी हमारे 5 संभाग में प्रशिक्षण हुआ। अब विधानसभा में जा रहे हैं, जिसमें सोशल मीडिया प्रमुख है, भाजपा उसी की माध्यम से झूठ फैलाने का काम कर रहे है। उनसे लड़ने के लिए हमारे पास फौज होनी चाहिए। राज्य सरकार की उपलब्धि और केंद्र सरकार की नाकामी को बताएंगे। अजय चंद्राकर के दिग्विजयी घोड़ा वाले बयान पर मुख्यंत्री भूपेश ने कहा कि, अजय चंद्राकर को क्या जिम्मेदारी मिली है? रमन सिंह का अता पता नहीं है, ना बृजमोहन का पता है और ना कौशिक का पता है। सब कुछ तो ओम माथुर है, आजकल मीडिया में भी वही दिखाई देते है। ये लोग ट्विटर खेल रहे हैं।क्रेंद्रीय नेताओं के दौरे पर साधा निशाना

केंद्रीय नेताओं दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि, प्रदेश के नेता हथियार डाल दिए हैं, जाते हैं तो भीड़ नहीं आती। ओम माथुर सहित कमान केंद्रीय नेताओं पर है। एक केंद्रीय नेता आकर भड़काने का काम कर रहे थे लेकिन छत्तीसगढ़ में सफलता नहीं मिलेगी पटवारियों के हड़ताल खत्म हुए उसे लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, हड़ताल समाप्त हुई। फिर उसके बाद हम उनसे मिले उनकी बात सुने। वीआईपी रोड के नाम बदले जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, अभी जितने भी यूनिवर्सिटी है, बस्तर महेंद्र कर्मा के नाम से है, रायगढ़ यूनिवर्सिटी शहीद नंद कुमार पटेल के नाम से है, साकरा में महात्मा गांधी के नाम से है। एक नाम कहीं आ गया तो भाजपा के नेताओं में आग लग जाता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *