दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में हत्या का मामला सामने आया

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में हत्या का मामला सामने आया है.दिल्ली पुलिस के साउथ वेस्ट डीसीपी मनोज सी ने बताया कि निखिल नाम के छात्र पर चाकू से हमला किया गया. इस हमले में छात्र की मौत हुई है.

पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बीए फस्ट ईयर का छात्र राहुल और दूसरा राहुल का दोस्त हारुन शामिल है. पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी पहचान की है.

मृतक निखिल के पिता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “रविवार को बारह बजे जो बच्चे मेरे बेटे को अस्पताल लेकर गए थे उनका फोन आया था. अभी तक पुलिस ने कुछ नहीं बताया है. मृतक निखिल आर्यभट्ट कॉलेज में ही बीए फस्ट ईयर का छात्र था.

इस हत्याकांड पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल का सबसे पहला काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना है जिसमें वे फेल साबित हुए हैं. वे अरविंद केजरीवाल सरकार के कामों में दखलअंदाजी करने में लगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के एलजी को पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए और बताना चाहिए कि उन्होंने कितने थानों का औचक निरीक्षण किया.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *