कोरबा : GRAND VISION IN KORBA : छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय नेटवर्क ग्रैंड विजन का विस्तार अब कोरबा में भी हो गया है, कोरबा में ग्रैंड विजन के नए दफ्तर का शुभारंभ ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा (Gurcharan Singh Hora) ने किया। जहाँ कोरबा के केबल ऑपरेटरों ने श्री होरा का आभार जताते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान चेयरमैन होरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि, कोरबा में ग्रैंड विजन के विस्तार से कोरबावासियों को कम कीमत में मनोरंजन के अच्छे साधन उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही चेयरमैन होरा ने सभी ऑपरेटरों का उत्साहवर्धन भी किया।

इस अवसर पर बख्शीश सिंह कलसी सीईओ, नौशाद खान ब्यूरो चीफ, मोहम्मद खान सेंटर हेड, संतोष पटेल, गोपाल तिवारी, महेंद्र पटेल, संतोष साहू, विक्रम अग्रवाल, लक्ष्मी सोनी मौजूद रहें।










