मुख्यमंत्री बघेल से बस्तर जिला पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर जिला पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में पत्रकारों के हित में लागू कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री  बघेल ने इस दौरान बस्तर जिला पत्रकार संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष बस्तर जिला पत्रकार संघ  सुरेश रावल तथा अन्य पदाधिकारी  धर्मेंद्र महापात्र,  संतोष वर्मा,  नवीन गुप्ता,  रितेश पांडेय, शोक नायडू, संजीव पचौरी, केशव शाल्होत्रा,  श्रीनिवास रथ,  बादशाह खान उपस्थित थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *