प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 जुलाई 2023/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज जनचौपाल के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने जनदर्शन में गंभीर बीमारी के इलाज में सहायता हेतु आए हितग्राहियों के आवेदन पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सूचित कर निराकरण करने के निर्देश दिए। आज के जनचौपाल में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें आवास, वन अधिकार पट्टा, विकलांग पेंशन, अवैध निर्माण, राशन कार्ड, आधार कार्ड में सुधार, राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना, जलभराव समस्या, मछली पालन हेतु अनुमति, मनरेगा स्वीकृति, संपत्ति बंटवारा, मुआवजा की राशि दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।











