विधायक धनेंद्र साहू का उद्बोधन

. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिला है। पहली बार किसान और गांव में रहने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री बना है। आज तक ऐसा कोई मुख्यमंत्री नहीं आया जिसने किसानों के लिए इतना काम किया हो


. मुख्यमंत्री ने कृषि हित में जितनी योजनाएं आरंभ की। उतनी कहीं पर नहीं हुई। देश में किसी ने नहीं सोचा था कि सरकार गोबर खरीदेगी। यह हुआ और इसके माध्यम से लोगों की आय में काफी वृद्धि हुई।
नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया ने अपने संबोधन में कहा
. मुख्यमंत्री जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया को आगे बढ़ाने का काम उन्होंने किया है।
. स्थानीय त्योहारों को लोग उमंग के साथ मना सकें इसके लिए सरकार ने तीज त्योहारों पर अवकाश दिया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के थीम वीडियो को रिलीज किया, साथ ही युवाओं से भी किया संवाद
. मुख्यमंत्री ने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को कहा कि आप सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम करें, साथ ही शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार भी करें ताकि अधिकतम लोगों तक इसकी जागरूकता हो और वे इसका लाभ ले सकें।
. चैतन्य तारक ने कहा कि छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों से उन्हें परंपरागत खेलों के बारे में जानकारी मिली। वे सांखली नहीं जानते थे। इसके बारे में जानकर अच्छा लगा।
. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यूट्यूबर निपुण वर्मा को कैमरा माइक के लिए दो लाख रुपए की राशि प्रदान की।
. आशाओं की किरण संस्था लाइब्रेरी चलाती है। गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम करती है। हसदा गांव में इनकी लाइब्रेरी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *