जनता ही मेरी भगवान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता ही मेरी भगवान है। मैं सिवनी की जनता की पूजा करने आ रहा हूं। उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित हो। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रोड शो का रूट और कार्यक्रम की तैयारियां जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर पूर्ण की जाएं।
निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
सीएम शिवराज सिंह चौहान सिवनी में सीएम राइज स्कूल धनोरा एवं मुर्गहाई, क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी, सिवनी मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग, सिवनी- मंडला से पलारी मार्ग और 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहाई के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री भ्रमण के दौरान माल्हनबाड़ा से खैररांजी मार्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन निर्माण बरघाट, शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य, ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं आवास गृहों का निर्माण और सिवनी नगरीय क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों का डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

