रायगढ़ में भूस्खलन से मिट्टी में दबे 25-30 घर, अब तक 10 की मौत, कई लोगों का हुआ रेस्क्यू

महाराष्ट्र। रायगढ़ में चट्टान खिसकने से 25-30 घर पत्थर और मिट्टी के नीचे दब गए है। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 75 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। घटना राजगढ़ के खालापुर में हुई है।

हादसा बुधवार देर रात 12 बजे हुआ है। इलाके में बीते कुछ समय से तेज बारिश हो रही है, ऐसे में इस बारिश को ही चट्टान खिसकने की वजह माना जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम को इलाके में हो रही तेज बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्य चलाने में भी दिक्कत हो रही है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी खालापुर में घटनास्थल के पास पहुंचे और बचावकार्य का जायजा लिया। जल्द से जल्द कैसे मलबे में दबे लोगों को निकाला जाए, इस पर मौके पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। इरसलावाडी पहाड़ी पर ऊपर दुर्गम इलाके में है। वहां तक जाने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं है। तकरीबन 1 किलोमीटर पैदल ही जाना पड़ता है। एनडीआरएफ, नवी मुंबई दमकल और पुलिस पैदल चलकर ही घटनास्थल तक पहुंचे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *