मछली पकड़ने गए युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दो घायल

राजनांदगांव। जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुमड़ीबोड़ के समीप आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे, तभी आकाशी बिजली गिरने से हादसा हुआ है।जिले के तुमड़ीबोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाथू नवागांव के एक तालाब में आज सुबह मछली पकड़ने गए तीन लोग आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आ गए। मौके पर ही अजय यादव नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना में चंपालाल और मोहनलाल घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों का उपचार राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *