मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, हथियार के साथ सीएम आवास में घुसते व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल। राज्य की मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीएम के आवास की लेन में घुसने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को दबोचा है। आरोपी से पास से हथियार भी बरामद हुआ है। आरोपी पुलिस की स्टीकर लगी गाड़ी से यात्रा कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की लेन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को रोका, जिसकी पहचान शेख नूर आलम के रूप में हुई। तलाशी लेने पर शेख नूर आलम के पास से हथियार, एक चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा कई आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं। आयुक्त ने बताया कि आरोपी पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी से यात्रा कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, एसटीएफ, विशेष जांच शाखा आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और जांच में जुटी हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *