Aaj ka Rashifal : धन-दौलत, सफलता और प्रेम से आज भर जाएगी इन राशि के जातकों की झोली, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal – 22 July 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 22 जुलाई को 9 बज कर 26 मिनट तक सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और इसके बाद दिन भर पंचमी तिथि है। दिन शनिवार है। आज पूर्वा-फाल्गुनी और उत्तरा-फाल्गुनी नक्षत्र के साथ वरीयान और पारीघ योग के संयोग हैं।

चंद्रमा आज भी सिंह राशि में और सूर्य कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के प्रभाव से आज सभी 12 राशियों के लिए 22 जुलाई 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

मेषवृषभमिथुन और कर्क के लिए आज 22 July, 2023 का राशिफल

मेष राशिफल – Aries Daily Horoscope in Hindi

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। शारीरिक व मानसिक सुख उत्तम रहने के अच्छे योग हैं। निवेश करने के इच्छुक जातक अभी थोड़ा रुकें, निवेश का उत्तम समय आनेवाला है। सात्विक और सज्जन लोगों मुलाकात के प्रबल योग हैं। आपका साथी कुछ ख़ास कहना चाह रहा है, इन्तजार करें।

वृषभ राशिफल – Taurus Daily Horoscope in Hindi

वृष राशि के जातक आज संभल कर रहें। आज लंबी यात्रा संभव है, वाहन आदि से चोट के योग बन रहे हैं। वाहन संभल कर चलाएं. आज सारे पारिवारिक गिले-शिकवे दूर होने के योग हैं। व्यावसायिक मोर्चे पर अच्छा करने के बाद भी अच्छा न सुनने को मिल सकता है।

मिथुन राशिफल – Gemini Daily Horoscope in Hindi

मिथुन राशि के गृहस्थ जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके माता-पिता आपके किसी नए काम को मंजूरी दे सकते हैं। बुजुर्गों, माता-पिता आदि के कष्ट दूर होने के योग हैं, ध्यान रखें. आज पुरानी बातों को भुलाएँ, रिश्ते की नयी शुरुआत करें। व्यापारी को व्यापार से लाभ मिलने के योग हैं।

कर्क राशिफल – Cancer Daily Horoscope in Hindi

कर्क राशि के जातक आज संभल कर रहें। स्वास्थ्य मंद व उदर विकार रहने के योग हैं। आज पत्नी की शारीरिक-पीड़ा से मन खिन्न रहेगा। आज किसी बात से नौकरीपेशा जातक के अधिकारी नाराज हो सकते हैं, संभलकर बोलें। पुराने प्रेमी से मुलाकात के योग बन रहे हैं।

सिंहकन्यातुला और वृश्चिक के लिए आज 22 July, 2023 का राशिफल

सिंह राशिफल – Leo Daily Horoscope in Hindi

आज सिंह राशि के जातकों को व्यापारिक लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रबल योग हैं। शारीरिक और आर्थिक कष्ट, पत्नी पीड़ा दूर होने की संभावना है। आज नेत्र-पीड़ा के दौर से गुजरने के योग हैं। प्रेमियों के लिए आज विरह के दिन समाप्त होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशिफल – Virgo Daily Horoscope in Hindi

कन्या राशि के गृहस्थ जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगा रहे जातकों को न्यायिक प्रकरण में सफलता मिलने के योग हैं। आज समय अनुकूल है, लेकिन अपने दिल की बात एकाएक न कहें। आज विद्यार्थी को शारीरिक, आर्थिक आदि कष्ट के योग हैं।

तुला राशिफल – Libra Daily Horoscope in Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। आज रिश्तेदारों से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। विद्यार्थी को विद्योन्नति अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। किसी भी मुद्दे पर दिल की बात इशारों में ही कहें, इनकार मिल सकता है। आप अपने साथी की पुरानी बातों को सोचकर खुश रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल – Scorpio Daily Horoscope in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल जैसा ही रहने का योग है। आज विद्या-व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होने की सम्भावना है। शारीरिक लाभ, आर्थिक लाभ आदि के प्रबल योग हैं। अविवाहितों के लिए समय शुभ है, पहल कर सकते हैं। आज अकारण खर्च से मन खिन्न रहने के योग हैं।

धनुमकरकुम्भ और मीन के लिए आज 22 July, 2023 का राशिफल

धनु राशिफल – Sagittarius Daily Horoscope in Hindi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज व्यवसायिक व वित्तीय लाभ के प्रबल योग हैं। पत्नी के किसी नजदीकी रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी  की तबियत नासाज़ रह सकती है, पूरा समय दें। आज निर्माण-कार्य में बाधा उत्पन्न होने के योग हैं।

मकर राशिफल – Capricorn Daily Horoscope in Hindi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन औसत से बेहतर रहने के योग हैं। आज सोच-विचार कर किये गए कार्य संपन्न होंगे। आज रोजगार से क्षेत्र में नए अवसर मिलने के योग हैं। आज भागदौड़ संभव परन्तु आर्थिक-लाभ प्राप्ति के योग हैं। आज साथी की अस्वस्थता के आप बुझे-बुझे से रहेंगे।

कुंभ राशिफल – Aquarius Daily Horoscope in Hindi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन औसत फलदायी है। आज शारीरिक व मानसिक सुख मिलने के प्रबल योग हैं। अश्लीलता से काम बिगड़ने के योग हैं, प्रेम में ऐसी पहल न करें। पारिवारिक कलह और माता-पिता को कष्ट दूर होने के योग हैं। दोतरफा न सोचें, साथी आप में आस्था रखता है।

मीन राशिफल – Pisces Daily Horoscope in Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपकी सोची हुई बात पूरी होगी। आज कतिपय कारणों से दाम्पत्य कष्ट संभव है। लेकिन समय प्रतिकूल होने बावजूद साथी से पटेगी। आज शारीरिक-सुख सामान्य रहने के योग हैं। विद्यार्थी को उच्च-शिक्षा में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *