RAIPUR : पति ही निकला पत्नी का कातिल, DNA रिपोर्ट में खुला राज

रायपुर। राजधानी में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सालभर पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। डी.एन.ए. टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

25 जून 2022 को गुढ़ियारी थाना इलाके के जनता कालोनी गुढ़ियारी स्थित एक मकान में देवशाह पति लक्ष्मी सागर शाह उम्र 29 वर्ष की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मौत दम घुटने से होना पाया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में पंजीबद्ध किया गया।

 

 

टीम के सदस्यों द्वारा मृतिका के पति लक्ष्मी सागर से पूछताछ करने पर वह बार – बार अपना बयान बदलकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करता था। लक्ष्मी सागर के गले के दोनों ओर खरोंच व चोट के भी निशान थे। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर द्वारा मृतिका के हाथ के नाख़ून से प्राप्त संदेही के टिशू को सुरक्षित रखा गया था। जिसे डी.एन.ए. टेस्ट हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट में विशेषज्ञों द्वारा टिशू को लक्ष्मी सागर शाह के डी.एन.ए. से मिलान होना पाया गया। जिसके बाद गुढ़ियारी पुलिस द्वारा मृतिका के पति आरोपी लक्ष्मी सागर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *