2 बाइकों में जबरदस्त टक्कर, खून से सनी सड़क, दो की मौत, 2 लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दो बाइकों में भीड़ंत के बाद दो लोगों की मौत हो गई है वहीं 3 लोग घायल हो गए है जिनमें से दो गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बलौदाबाजार-लटुवा मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि, हादसे में लच्छनपुर निवासी लवकेश जांगड़े और अर्जुनी निवासी ऋषि साहू की मौके पर मौत हो गई। वहीं सोना लाल टंडन और धनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गया है जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

वहीं प्रमोद ध्रुव अर्जुनी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *