फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तिरंगे के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा की शपथ की मुहिम

रायपुर–05/08/2023. जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल के नेतृत्व वाले फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का अपनी वेबसाइट के माध्यम से प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्रीय प्रेम की भावना जगाने के लिए शपथ अभियान लगातार जारी हैं।

इस कड़ी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खास अभियान चलाया जा रहा हैं,जिसमे प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में राष्ट्रीय सेवा के लिए शपथ लेना हैं। शपथ लेने के लिए लोगो को फाउंडेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर एक लिंक क्लिक करना होगा,इसमें शपथ लेने के बाद एक प्रमाण पत्र भी शपथकर्ता को प्रदान किया जाएगा।
https://flagfoundationofindia.in/pledge/register

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र में प्रति व्यक्ति में देशभक्ति की क्रांति लाना हैं।इस अभियान के माध्यम से तिरंगे को जन जन पहुंचाना हैं
फाऊंडेशन का नारा भी हर घर तिरंगा हर दिन तिरंगा के साथ आगे बढ़ रहा हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *