*रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी संजू यादव गिरफ्तार

रायपुर–खरोरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भैंसा स्थित भण्डारपुरी रोड बस्ती मोड़ पास 02 दोपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति अपने पास शराब रखें है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर हर है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजू यादव निवासी खरोरा रायपुर का होना बताने के साथ-साथ अपने अन्य साथी विक्की कश्यप, सुरेश खरोले एवं शुभम सोनी के साथ मिलकर शराब बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा संजू यादव के दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में आरोपी संजू यादव से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी संजू यादव को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 292 पौवा देशी शराब तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एमजे/6785 कीमती लगभग 35,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *