रायपुर.–शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के प्रति जनमानस में जो विश्वास विघटन से पहले था वह अब और ज्यादा मजबूत हो रहा है और जनता धीरे-धीरे समझ रही है कि माननीय उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ही वास्तविक शिवसेना है और मन, वचन, कर्म से मा. उद्धव ठाकरे जी ही शिवसेना को नई ऊँचाईयों तक ले जायेंगे यह विश्वास दिन-ब-दिन जनमानस में दृढ़ होता जा रहा है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि विगत् दिनों शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के बहुत से वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व को वास्तविक शिवसेना मानकर शिवसेना (यूटीबी) में शामिल होने की घोषणा की है। इन पदाधिकारियों में एच. एन. सिंह पालीवाल, सनी देशमुख, लोकेश ठाकुर, संतोष मार्कण्डेय, बल्लू जांगड़े, आनंद तिवारी, सांई प्रजापति, सूरज प्रसाद तिवारी, संजय हलधर, लक्ष्मी कश्यप, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं। शिवसेना के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद मल्होत्रा के निर्देशानुसार एच. एन. सिंह पालीवाल- प्रदेश महासचिव, सनी देशमुख – युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष, लोकेश ठाकुर- प्रदेश महासचिव, संतोष मारकण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष कामगार सेना, बल्लू जांगड़े- प्रदेश सचिव कामगार सेना, आनंद तिवारी – जिलाध्यक्ष कामगार सेना, सांई प्रजापति- प्रदेश सचिव युवा सेना, सुरेश प्रसाद तिवारी प्रदेश सचिव आटो कामगार सेना, संजय – हलधर – जिला महासचिव शिवसेना, लक्ष्मी कश्यप-जिला अध्यक्ष महिला सेना के पद पर नियुक्त किय गया है। उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ. आनन्द मल्होत्रा, सुनील कुकरेजा, संतोष पाण्डे, शिव लिमजे, समीर पाल सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक (यूटीबी) शामिल थे।












