CG : 18 साल फौज में देश की सेवा करने के बाद ईश्वर बने नायब तहसीलदार

आरंग। 18 साल में फौज में रहते हुए देश की सेवा करने के बाद तुलसी गांव के ईश्वर नायब तहसीलदार बने हैं। बता दें कि ईश्वर प्रसाद केवट ने गांव में ही अपनी पढ़ाई पूरी की फिर आरंग कॉलेज से स्नातक पूरा किया।

ईश्वर केवट का चयन सीमा सुरक्षा बल में एक फौजी जवान के रूप हुआ वे देश की सेवा करते हुए सूबेदार रैंक तक पहुंचे। कुछ सालों से वे पीएससी की तैयारी कर रहे थे। कई परीक्षाओं में उनको असफलता हाथ लगी फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। आखिरकार छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2022 में सफलता मिली और ईश्वर केवट का चयन नायब तहसीलदार के लिए हुआ है। बता दें कि ईश्वर की उम्र 40 वर्ष है। उनकी इस सफलता से परिजनों में काफी हर्ष है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *