CG : फंदे पर लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जांच में जुटी पुलिस

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जंगल में दोनों के शव एक साथ पेड़ पर फंदे से लटकते हुए मिले। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे। शनिवार को एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, जावंगा गांव के 18 साल के मंटू का गांव की ही 17 साल की नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करने से मना कर पढ़ाई में ध्यान देने कहा। जिसके बाद दोनों ने शुक्रवार दोपहर गांव के पास ही जंगल में पेड़ में एक ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटकी लाशों पर गई। इसकी जानकारी उन्होंने मृतकों के परिजन और पुलिस को दी।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को गांव में ही दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published.