प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था के खिलाफ महिला शिव सेना का धरना

रायपुर , रायपुर जिले में निरंतर बिगड़ती कानून व्यवस्था, क्षेत्र हो रहे सामूहिक बलात्कार, नशाखोरी के विरोध में महिला शिवसेना द्वारा निरंतर आंदोलन किया जा रहा है। विगत दिनों रायपुर सी एस पी कार्यालय के पीछे मल्टी लेवल पार्किंग में हुए सामूहिक बलात्कार के विरोध में महिला शिवसेना द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक रायपुर को गुलदस्ता , फुल भेंट किया जाना था। किंतु पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने रोकने पर महिला शिवसेना द्वारा सड़क पर कई घंटे कई धरना, प्रदर्शन, विरोध प्रदर्शन चालू किया गया। पश्चात पुलिस अधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर रायपुर जिला में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं महिलाओं से हो रहे दुर्व्यवहार ,बलात्कार ,नशाखोरी पर रोक लगाने की मांग किया गया। ईस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा उपस्थित थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *