बेरोजगारी भत्ता योजना : बैंक खातों में पहुंचा बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों का पैसा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता योजनांतर्गत हितग्राहियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने 1 लाख 35 हजार 104 बेरोजगार हितग्राहियों के खाते में 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपए का अंतरण किया। इस योजना के तहत अब तक हितग्राहियों को 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता मिल चुका है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *