पुलिस जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, खून से लथपथ मिली लाश

कोरबा। जिले में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्वाचन शाखा स्थित वेयरहाउस के कमरे में उसका लहूलुहान शव मिला है। बताया जा रहा है कि जवान ने खुद को राइफल से गोली मारी है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस के अलावा डॉग स्क्वाड वह फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।

कोरबा जिला बल में का आरक्षक ललित सोनवानी 30 वर्ष इन दिनों पुलिस लाइन में पदस्थ था। उसकी ड्यूटी कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर स्थिति ईवीएम वेयर हाउस में लगाई गई थी। सोमवार को दोपहर एक बजे वह ड्यूटी में पहुंचा था उसे इंसास राइफल दिया गया था। बताया जा रहा है कि आरक्षक सोनवानी का रिलीवर सशस्त्र बल का एक जवान रात करीब आठ बजे ईवीएम वेयरहाउस पहुंचा तो देखा सोनवानी ड्यूटी पर नहीं था। पास के ही एक कमरे में गया तो उसकी लाश बिस्तर में पड़ी मिली। उसने इसकी सूचना तत्काल अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पुलिस को मिलने पर सिविल लाइन थाना के प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *