मोदी कैबिनेट का बड़ा ऐलान…अब मात्र इतने रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने LPG गैस सिलेंडर को लेकर एक और बड़ी घोषणा की है. मोदी मंत्रिमंडल ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक और तोहफा देते हुए रसोई गैस सिलेंडर पर प्राप्त होने वाली सब्सिडी को 100 रुपये और बढ़ा दिया है.

200 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी की जगह अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगा तथा लाभार्थियों के लिए अब एक LPG सिलेंडर की कीमत 600 रुपये होगा.

बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी राशि को बढ़ाने की घोषणा की गई.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे जानकारी देते हुए इसका ऐलान किया. गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा बंधन के अवसर पर भी सरकार ने LPG सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की थी.

उस वक़्त गैस सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम की गई थी तथा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी बढ़कर 400 रुपये कर दी गई थी. वहीं अब सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये की गई है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *