बसना : खुलते ही बंद हुआ बीजेपी कार्यालय.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से प्रदेश में अचार संहिता प्रभावशील है. आचार संहिता के संबंध में चुनाव आयोग ने दिशा निर्देश भी जारी किया है. साथ ही निर्देश में अचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही की भी बात कही गई है.

ऐसे में खबर है कि कल प्रशासन ने शख्त रुख अपनाते हुए आचार संहिता का उल्लंघन कर बसना में खोले गए बीजेपी कर्यालय को बंद करवा दिया. यह कार्यालय मतदान केंद्र से 200 मीटर के दायरे में आ रहा था. जिस बात की जानकारी में आते ही इसे बंद करवा दिया गया.

आपको बता दें कि बसना नगर में कल बड़े ही जोर-शोर से बीजेपी कर्यालय का उद्घाटन किया गया था, लेकिन नियम का उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्यालय बंद करवा दिया गया.

हलाकि बीजेपी अब कार्यालय के लिए नया जगह तलाशने की बात कह रही है, बताया जा रहा है जल्द ही बीजेपी का कार्यालय किसी अन्य जगह पर खोला जायेगा.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *