करवा चौथ 2023 को लेकर जोरदार तैयारी चल रही है, इस बार यह दिन 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का पावन त्योहार मनाया जाता है और सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत बहुत मन से अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती है. मां गौरी से अपने पति की लंबी उम्र और अपने सुख दांपत्य जीवन की कामना करती हैं, ऐसे में इस साल करवा चौथ और खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन विशेष संयोग भी बन रहे हैं और ज्योतिषों के अनुसार यह संयोग 100 साल बाद बन रहा है.
करवा चौथ 2023 समय और शुभ मुहूर्त











