Sukma Chhattisgarh : केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या

 सुकमा !  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज केंद्रीय सुरक्षा बल के एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों के अनुसार एक जवान ने सुबह अपनी बैरक में सर्विस रायफल से स्वयं को गोली मार ली। उसे उपचार के लिए जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।सूत्रों ने कहा कि पीड़ित जवान केंद्रीय सुरक्षा बल की 227वीं बटालियन में पदस्थ था। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। आत्महत्या का कारण तत्काल पता नहीं चल सका।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *