धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला सभी दलों ने झोंकी ताकत

¹धरसीवां- छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े क्षेत्रों में से एक धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में अब चुनाव बिगुल तेज हो गया है जिसे लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी , कांग्रेस, भाजपा अन्य पार्टिया मैदान पर ताकत दिखाने में किसी प्रकार की कमी नहीं दिखाई दे रहे है वहीं बस्तर क्षेत्र में प्रथम चरण चुनाव प्रचार प्रसार थम गया है जिनका सात नवंबर को मतदान होना है तो वहीं दिव्तीय चरण के लिए कांग्रेस भाजपा के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य प्रथम बार छत्तीसगढ़िया-वाद को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के जय जोहार पार्टी भी इस बार किस्मत अजमा रहे हैं जहां इस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और डोर टू डोर लगातार जनसमर्थन जुटाने गांव गांव जाकर लोगों से वोट करने अपील कर रहे हैं, और भारी जनसमर्थन मिल रहा है,वहीं बड़ी पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान पर है स्थिति देखते हुए धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में अब त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे बड़ी पार्टी के प्रत्याशी की नींद उड़ी हुई है आखिरकार किसका वोट बैंक किधर खिसकने का डर बना हुआ है प्रत्यासी असमंजस में पड़ गए हैं, साथ ही साथ दुसरे पार्टी के पदाधिकारियों को भी साधने में लगे हुए हैं।                                                   

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *