बस्तर में नक्सली 2 से 8 दिसंबर तक मनाएंगे PLGA सप्ताह, पुलिस फोर्स अलर्ट, अंदरूनी इलाकों में सर्चिंग जारी

बस्तर। बस्तर में 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक नक्सली PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) सप्ताह मनाने वाले हैं। इससे पहले नक्सली बस्तर के अलग-अलग जिलों में आगजनी, हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट है। जवान अंदरूनी इलाकों में लगातार घुसकर सर्चिंग कर रहे हैं।

दरअसल, हर साल के अंत में नक्सली PLGA सप्ताह का अयोजन कर सालभर की अपनी कामयाबी, विफलताओं, संगठन को मजबूती देने समेत अन्य बातों का बखान करते हैं। इस दौरान किसी न किसी तरह की बड़ी वारदात करने के भी फिराक में होते हैं। इसे देखते हुए बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट है।

पिछले साल 132 नक्सली हुए थे ढेर

साल 2022 में नक्सलियों ने PLGA सप्ताह के ठीक पहले आकंड़े जारी किए थे। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के नेता अभय ने बताया था कि, दिसंबर 2021 से नवंबर 2022 तक 1 साल में देश भर में उनके 132 लाल लड़ाके मारे गए हैं। करीब 31 जवानों को शहीद और 154 जवानों को घायल किया है। वहीं पुलिस की मुखबिरी करने वाले 69 लोगों की हत्या की है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *