शादी के बंधन में बधें रणदीप और लिन, मैतई रीती रिवाज से की शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बध गए है। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों ने चकाचौंध वाली शादी छोड़ पारंपरिक तरीके से शादी की। जिसकी खूबसूरत तश्वीरे भी सामने आई है। रणदीप की पत्नी मैतई समुदाय से आती है। इसलिए दोनों ने मैतई परंपरा के हिसाब से शादी की। कपल ने एक दूजे के होने के बाद अपनी शादी की पहली तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें न्यूली वेड कपल पारंपरिक दूल्हा-दुल्हन का लिबास पहने हुए बेहद खूबसूरत लगे रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *