BIG NEWS : 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस के साथ बम डिफ्यूजल स्क्वॉड कर रही जांच

बेंगलुरु में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शुक्रवार को सभी स्कूलों को एक साथ ई-मेल आया, जिसमें दावा किया गया कि स्कूलों के अंदर बम लगाए गए हैं। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।

पुलिस ने स्कूलों से छात्रों को बाहर निकाला और तलाशी शुरू की। मौके पर बम डिफ्यूजल स्क्वॉड भी पहुंची। सभी स्कूल शहर के अलग-अलग हिस्सों में हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बम की सूचना पर स्टूडेंट्स के पेरेंट्स अपने-अपने बच्चों को लेने के लिए पहुंच गए थे। इससे अफरातफरी मच गई। सभी स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *