रायगढ़ जिले में कांग्रेस का खुला खाता, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया जीते : भाजपा के ओपी चौधरी 38 हजार वोटों से विजयी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है. इसी बीच धरमजयगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां धरमजयगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया 10 हजार वोटों से जीत गए हैं। विधानसभा चुनाव में रायगढ़ जिले की चारों विधान सभा सीटों में केवल रायगढ़ सीट पर भाजपा आगे चल रही थी। इस सीट से BJP के ओपी चौधरी शुरू से आगे चल रहे थे। अब उन्होंने रायगढ़ सीट 38 हजार वोट से जीत हासिल कर ली है। वहीं लैलूंगा से कांग्रेस की विद्यावती सिदार और खरसिया से मंत्री उमेश पटेल आगे चल रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *