सीएम भूपेश बघेल चुनाव जीते, 14000 वोटों से पाटन सीट पर किया कब्जा

दुर्ग। पाटन से सीएम बघेल की 14000 वोटों से जीत हुई है। वहीं धरमजयगढ़ से भी कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया ने 10061 वोट से जीत हासिल की है। वहीं लैलूंगा के कांग्रेस प्रत्याशी 13700 से आगे है छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्यशी लगातार जीत रहे हैं। प्रदेश में 55 सीटों पर बढ़त बीजेपी ने बना ली है। जशपुर से बीजेपी की गोमती साय 259 वोटो से जीत गईं हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह को हराया है।

सीतापुर से कांग्रेस के अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं। मंत्री कवासी लखमा कोंटा से चुनाव जीत गए हैं। वहीं धरसीवां से भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा करीब 44 हजार वोटो से जीत गए हैं। कुनकुरी विधानसभा से विष्णु देव साय बीजेपी 25787 से जीते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *