कौन हैं विष्णु देव साय जिन्हें BJP ने बनाया छत्तीसगढ़ का नया सीएम, कैसा रहा है राजनीतिक सफर

Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ की सियासत से जुड़ी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रहा है कि बीजेपी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय के नाम का ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ के होने वाले नए सीएम विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगिया गांव में हुआ था. विष्णु देव साय एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं. उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की.

किसान से राजनेता बने  विष्णु देव साय भारत की 16वीं लोकसभा के सदस्य हैं और भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी हैं. वह रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. आपको बता दें, विष्णु देव साईं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की सेवा करने और बीमार लोगों के इलाज में रुचि रहते हैं.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *