कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, शैलजा और महंत आ रहे एक साथ, नेता प्रतिपक्ष का हो सकता है ऐलान

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की विधायक दल की बैठक होने वाली है। जिसके लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और चरण दास महंत एक साथ दिल्ली से आ रहे है। वही केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में अजय माकन और सचिव सप्तगिरी उल्का भी इस बैठक में शामिल होंगे। आज 3 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है। बैठक के बाद बाद नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान होने की खबर है। नेता प्रतिपक्ष के लिए तीन दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें भूपेश बघेल, डॉ चरण दास महंत और उमेश पटेल के नाम शामिल हैं।

विधायक दल की बैठक में हार के कारणों और कांग्रेस नेताओ द्वारा कुमारी शैलजा और सचिव चन्दन यादव पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी पर भी गहमागहमी का माहौल बन सकता है। बता दें कि चुनाव में हार के बाद पूर्व विधायक बृहस्पतसिंह ने प्रदेश प्रभारी पर विवादित टिप्पणी की थी। बृहस्पत सिंह ने प्रभारी सैलजा को बड़े नेताओं के हाथों बिकने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन्हें हटाने की मांग की है। वही दूसरी तरफ डॉ विजय ने सचिव चन्दन यादव पर टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया था।

इस बार के विधानसभा चुनाव में पिछली कांग्रेस सरकार के नौ मंत्रियों और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि चुनाव जीतने वाले नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य कवासी लखमा, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत शामिल हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *