CG NEWS: कांग्रेस नेता के बेटे की सड़क हादसे में मौत…पढ़िए पूरी खबर

गरियाबंद। गरियाबंद जिला में तेज रफ्तार टाटा मैजिक और बाइक के बीच भिड़ंत होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इस दुर्घटना पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना गरियाबंद के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बुधवार की रात आकाश टेंट का संचालक आकाश यादव अपनी बाइक से गरियाबंद से सढ़ोली जाने के लिए रवाना हुआ था। घर लौटने के दौरान बीच रास्त में गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टाटा मैजिक क्रमांक सीजी 04 एन एम 8630 के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल आकाश के सिर और सीने में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी हालत बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयाी। बताया जा रहा है कि मृतक आकाश यादव कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष वीरू यादव का बेटा था। इस घटना की जानकरी के बाद क्षेत्र में मामत व्याप्त है। वहीं कोतवाली पुलिस ने घटना के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना के कारणों कीजांच शुरू कर दी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *