मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने PM मोदी से की मुलाकात..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की l इस अवसर पर  उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी साथ में थे l

नई दिल्ली में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

बता दें कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। दिल्‍ली पहुंचे तीनों नेताओं आज शाम को राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलेंगे। राष्‍ट्रपति सचिवालय ने मुलाकात के लिए शाम साढ़े 7 बजे का समय दिया है। इससे पहले तीनों नेता उप राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले। साथ ही उन्‍होंने गृह मंंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *